झालमुड़ी स्नैक्स / Jhalmudi Snacks

झालमुड़ी एक बहुत ही प्रसिद्ध स्नैक्स है जो बहुत आसानी से और जल्दी बन जाता है | इसको आप सुबह शाम जब बना सकते हैं झालमुड़ी में मुरी, खीरा, गाजर, टमाटर, सर्सो तेल और कुछ मसाले उपयोग में लाए जाते है| पुरे भारत में झालमुड़ी अलग अलग प्रकार से बनायीं जाती है लेकिन वह सभी खाने में स्वादिष्ट होते हैं| ये स्नैक्स झटपट तैयार हो जाता है और आप इसका लुफ्त गरमा गरम चाय के साथ ले सकते हैं| आप झाल मुरी अपने दोस्तों या परिवारजनो के साथ के मज़े लेते हुए भी खा सकते हैं| झाल मुरी मुंबई के भेल से मिलती जुलती है क्यूंकि दोनों में मुरी का उपयोग होता है| इस झालमुड़ी का स्वाद को बड़ा देगा | सामग्री  200 ग्राम मुरी
1 छोटा ग्रेटेड गाजर
1 छोटा ग्रेटेड खीरा
1 छोटा महीन कटा हुआ प्याज़
1 छोटा टमाटर
20 ग्राम भुना चना
½ छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटी चम्मच सर्सो तेल
20 ग्राम चना जोर गरम
1/8 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
½ छोटी चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच धनिया की चटनी
1 छोटी चम्मच नीबू का रस
¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
20 ग्राम भुने या तले हुए मूंगफलीएक बड़े बाउल में ग्रेटेड खीरा, ग्रेटेड गाजर और महीन कटा हुआ प्याज़ मिलाएं| उसके बाद टमाटर, धनिया की चटनी,जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं आप चाहें तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी मिला सकते हैं | अब इसमें नीबू का रस, सर्सो तेल, भुना चना डालें तो आप इसमें उबले हुए काले चने भी दाल सकते हैं और खूब अच्छे से सभी को मिला लें|इसमें अब मुरी, भुने या तले हुए मूंगफली, चना जोर गरम, सादा भुजिया और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिला लें| बहुत ही स्वादिष्ट झाल मुरी बन के तैयार है| इसे तुरंत परोसें वरना मुरी कुरकुरे नहीं रहेंगे| ऑफिस पी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट पर रेसिपी ब्लॉग बटन दबाएं website या आप हमें फॉलो कर सकते हैं Facebook